कथा वाचक जगदीश गोपाल ने कहा कि गाय का दर्जा मां से भी बढ़कर है। इसको पशु नहीं परिवार का सदस्य मानें। यह हमारा पालन-पोषण करती है। वे रविवार को गांधी मैदान में गौ कृपा कथा की पूर्ण आरती के मौके पर साधकों का मार्गदर्शन कर रहे थे। श्रीहरि कृष्ण गोशाला सेवा समिति सांगरिया और गौ भक्तों के सहयोग से कथा का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य मदनलाल जांगिड़ ने बताया कि पूर्ण आरती से पहले मोइनुद्दीन मनचला, दिलीप गवैया और छंवरलाल माली ने भजन प्रस्तुत किए। शोभायात्रा निकाल कर कथा को विराम दिया गया।
गाय का दर्जा मां से भी बढ़कर, इसे परिवार का सदस्य मानें : जगदीश